7th Pay Commission: 27000 रुपए तक बढ़ जाएगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, जुलाई में मिलेगी बड़ी खुशखबरी!
सरकारी कर्मचारियों को केंद्र सरकार जुलाई में एक और बड़ी सौगात मिलने वाली है। दरसअल कर्मचारियों की सैलरी में जुलाई माह से बंपर बढ़ोतरी मिलने वाली है। दरअसल केंद्र सरकार जुलाई माह से कर्मचारियों की सैलरी में 4 प्रतिशत डीए बढ़ा सकती है। प्रैल 2022 के लिए जो AICPI के नंबर्स आए हैं, उससे साफ है कि महंगाई भत्ते (DA Hike) में कम से कम 4% का इजाफा होना तय है।
जुलाई में बढ़ सकता है 4 प्रतिशत डीए
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर अप्रैल, मई और जून में अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) 126 से ज्यादा रहता है तो सरकार DA में 4% की बढ़ोतरी कर सकती है। केंद्रीय कर्मचारियों को अभी 34 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है, लेकिन 1 जुलाई से उनके महंगाई भत्ते में अगर 4 फीसदी का इजाफा होता है तो ये 38 फीसदी पहुंच जाएगा। इससे उनकी सैलरी में भी अच्छा खासा उछाल आएगा।
साल में दो बार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी
सातवें वेतन आयोग के तहत केंद्र सरकार आमतौर पर कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए साल में दो बार महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी करती है। पहली डीए वृद्धि आमतौर पर जनवरी में, जबकि दूसरी वृद्धि जुलाई के महीने में होती है। डीए में इजाफा अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) पर आधारित होता है।
27,312 रुपए होगी बढ़ोत
जनवरी, फरवरी और मार्च में AICPI क्रमशः 125.1, 125 और 126 पर रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर अप्रैल, मई और जून में औसत AICPI 126 से ज्यादा रहता है तो सरकार DA में 4% की बढ़ोतरी कर सकती है। अप्रैल में इंडेक्स 127.7 रहा है। फिलहाल मई और जून के लिए एआईसीपीआई के आंकड़े आने बाकी हैं। अगर 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ता है तो ऐसी सूरत में 18,000 रुपए की बेसिक सैलरी पर कुल सालाना वृद्धि 8640 रुपए होगी। वहीं अधिकतम (56900 रुपये) बेसिक सैलरी वाले वाले कर्मचारियों के वेतन में 27,312 रुपए सालाना बढ़ोतरी होगी।
- छत्तीसगढ़:बिजली विभाग की नई सुविधा : लाइट जाने पर मीटर के पुश बटन को दबाने पर जुड़ेगा कनेक्शन… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में पुराने नोट-सिक्कों के नाम पर ठगी, हरियाणा से मास्टरमाइंड गिरफ्तार… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में मातम में बदलीं खुशियां : चौथिया कार्यक्रम में जा रही पिकअप पलटी, 1 की मौत और 17 घायल… - April 18, 2026

