नई दिल्ली/ मशहूर भारतीय संगीतकार और संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा का निधन हो गया है, भारतीय संगीत को उनके खास अंदाज की वजह से अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली थी। फिल्मी जगत में भी पंडित शिव कुमार शर्मा का अहम योगदान रहा है।

बॉलीवुड में ‘शिव-हरी’ (शिव कुमार शर्मा और हरि प्रसाद चौरसिया) की जोड़ी ने कई हिट गानों में संगीत दिया, Chandni फिल्म का गाना ‘मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां’ जो कि श्रीदेवी पर फिल्माया गया था उसके लिए संगीत इस हिट जोड़ी ने ही दिया था।
संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया दुःख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रख्यात संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरल स्वभाव और आत्मा को सम्मोहित करने वाले संगीत कला के पारंगत पंडित शिवकुमार जी मां सरस्वती के अनन्य साधक थे। कला-संगीत के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्म विभूषण से अलंकृत किया था। आज उनके निधन से संगीत जगत में एक विराट शून्य उत्पन्न हुआ है। शोकाकुल परिजनों और शिष्यों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते मुख्यमंत्री ने शिवकुमार जी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
15 मई को होने वाला था कॉन्सर्ट
दुखद बात यह है कि शिव कुमार शर्मा का 15 मई को इवेंट होने वाला था, इस खास पल का हिस्सा बनने के लिए कई लोग इंतजार कर रहे थे। इस इवेंट में शिव कुमार शर्मा जी हरि प्रसाद चौरसिया के प्रस्तुति देने वाले थे, लेकिन अफसोस इवेंट से कुछ दिन पहले ही शिव कुमार शर्मा ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
