रायपुर। माना थाना क्षेत्र में एक लिफ्ट कारोबारी की मेडिकल कांप्लेक्स के आसपास घूम रहे अज्ञात बदमाशों द्वारा मारपीट करने की घटना से मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारीनहीं की है। घटना मेडिकल कांप्लेक्स डूमरतराई की है। पुलिस के मुताबिक मेडिकल कांप्लेक्स में सोमवार रात लिफ्ट कारोबारी मनोज भालेधर मेश्राम तथा उसका बेटा कुणाल लिफ्ट लगाने के लिए लगाने गया था।

लिफ्ट लगाने के दौरान उसमे आवाज आने लगी जिसके बाद वहां मौजूद लोगो ने मनोज के साथ गाली गलोच की विरोध करने पर अज्ञात लोगो ने और उसके बेटे के साथ पिटाई की. बताया जा रहा घटना से मनोज उचाई से गिर गया जिसकी वजह से उसे गंभीर चोट आई. ड्रॉ ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बेटा बुरी तरह से डरा हुआ है. पुलिस मामले की जाँच कर रही है.
जानकारी के मुताबिक मनोज के ऊंचाई से गिरने और उसके अचेत होने के बाद मारपीट करने वाले बुरी तरह से घबरा गए। पुलिस से बचने बदमाश मौके से तुरंत फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस आरोपियों की पहचान करने मेडिकल कांपलेक्स में लगे सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल कर रही है। साथ ही घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
