रायपुर: खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है। कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा ने 20000 से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं, इस जीत के 6 घंटे बाद ही सीएम भूपेश बघेल ने अपना वादा पूरा कर दिया है। उन्होंने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाने का ऐलान कर दिया है। वहीं, साल्हेवारा को तहसील बनाया जाएगा, जबकि जालबांधा को उपतहसील बनाया जाएगा। इससे पहले सीएम भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा था कि खैरागढ़ की जनता निश्चिंत रहे हम जो कहते हैं वो करते हैं।

बता दें कि जीत का प्रमाण पत्र मिलने के 6 घण्टे के भीतर ही सीएम बघेल ने जिला बनाने के वायदे को पूरा किया है। अब खैरागढ़-छुईखदान-गंडई छत्तीसगढ़ का 33 वां जिला होगा। मुख्यमंत्री ने साल्हेवारा को पूर्ण तहसील और जालबांधा को उप तहसील बनाने का भी ऐलान किया है। ज्ञात हो कि सवा तीन साल में प्रदेश में अब तक पांच नये जिले बनाए गए हैं।
वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा था कि खैरागढ़ की जनता ने आज फिर से भरोसा जताया कि कांग्रेस ही है जो कहती है, वह करती है। यशोदा वर्मा जी को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 71 वें विधायक के रूप में चुने जाने पर बधाई। हमारे एक एक कार्यकर्ता की मेहनत के बिना यह संभव नहीं था।
साथ ही खैरागढ़ की जनता ने एक व्यापक संदेश देकर नफरत के सौदागरों को यह भी बता दिया कि छत्तीसगढ़ के लोग शांतिप्रिय हैं। यहाँ अगर नफ़रत का व्यापार करने की कोशिश करेंगे, तो छत्तीसगढ़ के लोग माफ़ नहीं करेंगे।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




