प्रयागराज में एक ही परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या, गला रेतकर उतारा मौत के घाट…
प्रयागराज। यहां पर एक ही परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या कर देने से पूरे इलाके में सनसनी फैला हुआ है। यहां के नवाबगंज इलाके में 5 लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। खबर लिखे जाने तक हत्या का कारण अज्ञात है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच कर रही हैे।
परिवार मूलरूर से कौशांबी जिले का रहने वाला था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि मृतकों में पति-पत्नी और तीन बेटियां शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, 42 वर्षीय मृतक राहुल तिवारी अपनी 38 वर्षीय पत्नी प्रीति और तीन बच्चों माही, पीहू और पोहू के साथ खागलपुर में किराए के मकान में रहते थे।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:मौत का कुआं, 30 फीट गहरी खाई में समाया अनियंत्रित ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत, 4 गंभीर घायल… - April 23, 2026
- छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा भव्य ‘विष्णु महायज्ञ’ एवं ‘बटुक संस्कार’ संपन्न…राष्ट्रीय महासचिव के एक आह्वान पर छत्तीसगढ़ के कोने कोने से पधारे वैष्णव पदाधिकारी..मुख्यमंत्री द्वारा समाज भवन के लिए 20 लाख की घोषणा..5 डिसमिल जमीन का संकल्प.. - April 23, 2026
- “सारंगढ़ नपा अध्यक्ष सोनी बंजारे की कुर्सी बरकरार…हाईकोर्ट ने लगाई निष्कासन पर रोक.. - April 22, 2026

