नई दिल्लीः उत्तर भारत के राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। 121 साल के बाद सबसे गर्म मार्च देखा गया। अप्रैल में मार्च महीनें से ज्यादा गर्मी पड़ने के आसार है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में लू की चेतावनी जारी की है। वहीं पूर्वी भारत के राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय समेत पूर्व के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी से तेज दक्षिण-पश्चिमी हवाएं अगले पांच दिनों तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का कारण बनेंगी। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी इलाके और सिक्किम में भारी बारिश का अनुमान जताया है।
इन राज्यों में चलेगी भीषण लू
बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू और हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में लू चलने की संभावना है। विदर्भ और गुजरात में भी पारा ऊपर चढ़ेगा। दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान के कुछ हिस्सों, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहेगी।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
