बिर्रा- आदि शक्ति पीठ मां चंडी देवी मंदिर बिर्रा में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से प्रारंभ होने वाली नवरात्रि को लेकर जय मां चंडी विकास समिति बिर्रा द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है। जहां 2 अप्रैल से मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित होंगी। आचार्य पं सुरेन्द्र दुबे जी होंगे। मनोकामना ज्योति कलश के लिए घृत ज्योति 1551₹.,तेल ज्योति कलश 951₹. वहीं मंगल ज्वारा हेतु 251₹. के साथ समीति के अध्यक्ष गोवर्धन देवांगन, रामनारायण थवाईत डीडीएस स्कूल,सम्मेलाल यादव,संजय जनरल स्टोर, कृष्णा कश्यप हाटल बस स्टैंड चौक बिर्रा से संपर्क कर रसीद प्राप्त कर सकते हैं।जसगीत गायन मंडली सादर आमंत्रित हैं। आयोजन को लेकर संरक्षक श्रवणकुमार कश्यप,तेरसराम कश्यप, नंदलाल श्रीवास, लखनलाल देवांगन, अध्यक्ष गोवर्धन देवांगन, रामनारायण थवाईत, रामकुमार देवांगन,सम्मेलाल यादव,बुद्धेश्वर कश्यप,लक्ष्यनाथ देवांगन, छोटेलाल,नेतराम गट्टनी,संजय,विजय,ग्राम बैगा सहित समस्त ग्रामवासी एवं जय मां चंडी विकास समिति के सदस्य जुटे हुए हैं।इसी तरह ग्राम के कंकालीन मंदिर भाटापारा,जय दाऊबाबा मंदिर घनवापारा, महामाया मंदिर जोरवा तालाब,ठाकूरदेव मुहल्ला स्थित ठाकूरदेव मंदिर में भी चैत्र वासंती नवरात्रि को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है।


- बैंक स्ट्राइक और 5 दिन की छुट्टी: जानिए आपके UPI, ATM और EMI भुगतानों पर कितना पड़ेगा असर? - September 23, 2026
- नाश्ते में पालक के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट चीला, खाने में लाजवाब और सेहत के लिए है बेस्ट, देखें रेसिपी… - September 23, 2026
- पहला प्यार दूसरी बार: लव रंजन की नई फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज… - September 23, 2026
