बिर्रा-आर्य बाल कल्याण समिति बिर्रा द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिर्रा में दिनाँक 26.02.2022 को आशीर्वाद समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती, ऊँ एवं भारत माता के छायाचित्र में सम्मानीय समिति के पदाधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्वलन करके हुआ। कार्यक्रम की अगली कड़ी में अतिथियों का स्वागत परिचय कार्यक्रम सम्पन्न हुई। कक्षा एकादश के भैया/बहिनों के द्वारा कक्षा द्वादश के भैया बहिनों को तिलक वंदन एवं उपहार से सम्मानित किए। तत्पश्चात् भैया/बहिनों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। समिति के पदाधिकारियों के द्वारा कक्षा द्वादश के भैया/बहिनों को आशीर्वचन प्रदान किए। कार्यक्रम की अगली कड़ी में कक्षा द्वादश के भैया/बहिनों की अनुभव कथन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। विद्यालय के प्राचार्य श्री ध्रुव कुमार कहार जी द्वारा कार्यक्रम का परिचय दिया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन प्राचार्य एवं आचार्य बन्धु/भगिनी के मार्गदर्शन मे संपन्न हुआ। कक्षा एकादश के भैया /बहिनों के द्वारा द्वादश के भैया/बहिनो के लिए खेल का आयोजन किया गया। कार्यकम के सुअवसर पर विघालय के व्यवस्थापक श्री श्रवण कुमार कश्यप जी, अध्यक्ष श्री भागीरथी देवांगन जी, घनश्याम प्रसाद कर्ष जी एवं श्री नीलाम्बर सिंह जी उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के पश्चात् हुआ। कार्यक्रम में समस्त आचार्य बन्धु भगिनिगण उपस्थित थे।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
