रायपुर/पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों की गुहार सुनने के बाद धान खरीदी की तारीख को आगामी 7 दिन के लिए बढ़ाया था। जिसके बाद धान खरीदी की अंतिम तारीख 7 फरवरी निर्धारित हो गई थी। इस बीच बीजेपी ने धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग की है। इसे लेकर विरोध प्रदर्शन भी हुआ।

वहीं आज खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने इस मुद्दे पर बयान देकर स्पष्ट कर दिया है कि अब तारीख आगे नहीं बढ़ेगी। मंत्री ने कहा कि धान खरीदी में हम रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। अब तक 21 लाख से अधिक किसानों ने धान बेचा है। ऐसे में धान खरीदी की तारीख बढाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)




