भारत मे बच्चे के जन्म से ही 4 हाथ और 4 पैर, देखने वालों की उमड़ रही भीड़….
कटिहारः बिहार के कटिहार जिले में एक अनोखा बच्चे ने जन्म लिया है। बच्चे के शरीर में 4 हाथ और 4 पैर है। आसपास के इलाके में ये बच्चा कौतुहल का विषय बना हुआ है। लोग बच्चे का जन्म होने पर लोग इसे दैवीय चमत्कार मान रहे हैं। लोगों ने बच्चे को भगवान का अवतार बताया है। बच्चे की तस्वीर भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है।
जानकारी के मुताबिक बिहार के कटिहार में मौजूद सदर अस्पताल में इस बच्चे का जन्म हुआ है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चा फिजिकली हैंडीकैप है और असामान्य है। डॉक्टर ने यह भी कहा कि इसे अनोखा बच्चा नहीं कहना चाहिए। पश्चिम बंगाल निवासी बच्चे के पिता ने कहा जन्म से पहले बच्चे की जांच कराई गई थी। अल्ट्रासाउंड भी करवाया था लेकिन जांच रिपोर्ट में डॉक्टरों ने यही बताया था कि बच्चा सही है।हालांकि, जन्म के बाद बच्चा चर्चा का केंद्र बन गया है।
वहीं बच्चे का परिवार चाहता है कि उनका बच्चा नॉर्मल जिंदगी जिए, इसके लिए सर्जरी की जरूरत पड़ेगी। लेकिन परिवार की माली हालत अच्छी नहीं है जिसकी वजह से समस्या आ सकती है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
