छत्तीसगढ़ की युवती को फार्महाउस में बंधक बनाकर किया गैंगरेप…सिगरेट से प्राइवेट पार्ट को बेहरमी से दागा..
छत्तीसगढ़ की युवती से इंदौर में गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने करीब डेढ़ माह तक युवती को बंधक बनाकर फॉर्म हाउस में रखा और दुष्कर्म किया। युवती ने आरोप लगाया है कि उसके प्राइवेट पार्ट्स व शरीर के दूसरे अंगों को दांतों से काटा व सिगरेट से दागा।
जानकारी के मुताबिक युवती मूल रूप से बीजाघाट, बेमेतरा छत्तीसगढ़ की निवासी है। युवती की उम्र 32 वर्ष है। शनिवार को उसने शिप्रा पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई। इसमें बताया कि राजेश विश्वकर्मा से मेट्रीमोनियल वेबसाइट पर पहचान हुई थी। इसके बाद बातचीत शुरू हुई। राजेश ने उससे शादी का वादा किया और अपने साथ इंदौर लाया। यहां उसके फॉर्म हाउस पर रखा। वह शादी का वादा करके दुष्कर्म करता रहा। फॉर्म हाउस पर अपने दोस्तों अंकेश बघेल, विवेक विश्वकर्मा और विपिन भदौरिया भी आते थे जिनसे पहचान करवाई। सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। करीब डेढ़ माह तक उसे फॉर्म हाउस में बंधक बनाकर रखा। दुष्कर्म के दौरान आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा और दांतों से काटा। एक बार ज्यादा चोट होने पर इलाज करवा दिया। बाद में फॉर्म हाउस मालिक राजेश ने अपने साथी के साथ उसे उसके घर छत्तीसगढ़ भिजवा दिया। धमकी दी कि किसी को कुछ न बताए। शनिवार को युवती इंदौर पहुंची और पूरे मामले की शिकायत की।
मांगलिया में है फॉर्म हाउस-
शिप्रा थाना पुलिस ने बताया कि घटना मांगलिया क्षेत्र की है। यहां बिल्डर राजेश विश्वकर्मा का फॉर्म हाउस है। इसी फॉर्म हाउस में युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। राजेश ही युवती को अपने साथ लेकर आया था और उससे शादी का वादा किया था। युवती की शिकायत पर आरोपी राजेश, अंकेश बघेल, विवेक विश्वकर्मा और विपिन भदौरिया सहित एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों नागदा (उज्जैन) के निवासी बताए जा रहे हैं।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
