रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। कई जिलों के कलेक्टर्स के साथ-साथ आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इस सबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के मुताबिक ऋतुराज रघुवंशी को कलेक्टर नारायणपुर, नीलेश क्षीरसागर को कलेक्टर महासमुंद, डोमन सिंह को कलेक्टर,बलौदाबाजार, नम्रता गांधी को गरियाबंद कलेक्टर, ऋचा प्रकाश चौधरी को कलेक्टर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कुलदीप शर्मा को कलेक्टर कोरिया बनाया गया है।
वहीं टोपेश्वर वर्मा को सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग, महादेव कावरे को संभाग आयुक्त दुर्ग, श्याम लाल धावड़े को बस्तर संभाग आयुक्त बनाया गया है। इसके साथ ही सुनील कुमार जैन को सचिव स्कूल शिक्षा, अनिल साहू को छग पर्यटन बोर्ड संचालक, धर्मेश कुमार साहू, संचालक भू अभिलेख, अभिजीत सिंह को प्रबंध संचालक स्मार्ट सिटी रायपुर बनाया गया है। वहीं विजय दया राम को आयुक्त ननि अंबिकापुर, रोक्तिमा यादव, CEO जिपं गरियाबंद, रोहित व्यास को CEO जिपं, बस्तर की जिम्मेदारी दी गई है।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
