मेक्सिको सिटी, उत्तर-मध्य मेक्सिको में दो घरों में की गई गोलीबारी में एक बच्चे सहित आठ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि हमलावरों ने एक घर में मौजूद चार लोगों को निशाना बनाया था और इस दौरान वहां मौजूद एक महिला भी मारी गयी।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, सालिओ कस्बे के दूरदराज के इलाके में बने मकान का इस्तेमाल मादक पदार्थों का सेवन करने वाले लोगों द्वारा किया जाता था।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, सालिओ कस्बे के दूरदराज के इलाके में बने मकान का इस्तेमाल मादक पदार्थों का सेवन करने वाले लोगों द्वारा किया जाता था।
इस बीच, मंगलवार देर रात एक हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की बुधवार को मौत हो गयी। गुआनाजुआतो राज्य के अभियोजक ने बताया कि तीन अन्य लोग घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।
अधिकारी ने बताया कि पास के एक घर में 16 वर्षीय किशोरी और 16 माह का एक बच्चा मृत मिला, दोनों के शरीर पर गोली लगने के निशान थे। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें भी निशाना बनाया गया या वे गोलीबारी की की चपेट में आ गए। लोगों के मारे जाने से गुआनाजुआतो राज्य के लोग स्तब्ध हैं।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
