कोरिया जिले में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बड़ा निर्णय लिया है। कलेक्टर के अनुमोदन से जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आदेश जारी कर 10 जनवरी 2026 तक जिले के सभी विद्यालयों में कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

कक्षा 5वीं तक के बच्चों की छुट्टी घोषित
जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं सभी बोर्डों से संबद्ध विद्यालयों में लागू रहेगा। हालांकि, विद्यालयों के शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी पूर्व निर्धारित समयानुसार विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी का कहना है कि अत्यधिक ठंड के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है, इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
अभिभावकों ने भी इस फैसले का स्वागत किया है और इसे बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक बताया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालय प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
