रायपुर:छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से भी कम हो गया है। उत्तर-पूर्वी दिशा से आ रही शुष्क और ठंडी हवाओं का असर पूरे प्रदेश में दिख रहा है।

राजधानी रायपुर में भी इस साल कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी रायपुर समेत कई अन्य जिलों में घना कोहरा छा रहा है और पूरे दिन ठंड का एहसास हो रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने ठंड को ले कर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है।
इन जिलों में शीत लहर का अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ में मौसम में लगातार बदलाव हो रहे हैं। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर, सरगुजा, राजनांदगाव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर कोरिया, मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर जिले में शीत लहर चलने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने इन जिलों में शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया हैं। वहीं राजधानी रायपुर में भी अब कड़ाके ठंड महसूस हो रही है। राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में सुबह से कोहरा छाने के साथ-साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग बिना गरम कपड़ो के घर से नहीं निकल पा रहे हैं।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बीते कुछ दिनों में औसतन तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है और आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग का कहना है कि, अगले कुछ दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है।
- सारंगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ प्रारंभ..तड़के सुबह सड़कों पर उतरीं प्रभारी एसपी निमिषा पाण्डेय…अवैध प्रवासियों और किरायेदारों की सघन जांच से मचा हड़कंप!SDOP स्नेहिल और कोतवाली प्रभारी प्रमोद यादव के साथ भारी पुलिस बल ने संभाला मोर्चा…कमलानगर, चौहान पारा और अस्पताल के पास मुस्लिम मोहल्ले में दी दबिश..सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने में जुटा प्रशासन.. - June 19, 2026
- रात की गश्त में पुलिस की बड़ी कामयाबी: थाना प्रभारी ए.के. बेक की सतर्कता से 75 शीशी प्रतिबंधित कोडीन सिरप जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार… - June 18, 2026
- सारंगढ़:बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक, दरवाजा तोड़ने पर सामने आई दर्दनाक सच्चाई… - June 18, 2026

