छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। लटोरी थाना क्षेत्र के जंगल में एक महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

महिला की हत्या किसी और से नहीं, बल्कि एक ऑटो चालक ने की थी। आरोपी ने महिला से KISS की डिमांड की थी, लेकिन उसने मना कर दिया। इसी बात को लेकर आरोपी ने महिला की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतका किसी काम से ऑटो में बैठकर जा रही थी। रास्ते में ऑटो चालक ने उससे अनुचित व्यवहार करने की कोशिश की। जब महिला ने विरोध किया और किस करने से इंकार किया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को जंगल में फेंक दिया ताकि किसी को शक न हो। घटना की जानकारी मिलने के बाद लटोरी पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सुरागों के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
