छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दुखद मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने पति और ससुरालवालों से प्रताड़ित होकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले युवती ने एक वीडियो बनाया था, जिसमें उसने अपनी दर्दभरी कहानी बयां की है।

बताया कि उसकी जिंदगी कैसे नरक बन गई थी, क्यों उसे बेबस होकर मरना पड़ा। बता दें कि अभी उसकी शादी को एक साल भी नहीं हुआ था।
घटना रायपुर शहर के डीडी नगर थाना क्षेत्र की
दरअसल, यह दर्दनाक घटना रायपुर शहर के डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। जहां एक महिला ने अपने पति और ससुर पर गंभीर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सुसाइड कर लिया। उसने पहले एक वीडियो मैसेज रिकॉर्ड किया, जिसे उसने अपने मायके वालों को भेजकर फांसी लगा ली। मामले की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
परिवार और पड़ोसियों से पुलिस कर रही पूछताछ
महिला के पिता ने डीडी नगर थाने पहुंचकर अपने दमाद और परिवार के खिलाफ मामला दर्ज कराया। साथ ही न्याय और निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं वीडियो की जांच भी शुरू की गई है। ताकि उसे अहम सबूत के लिए लिया जा सके।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
