छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में ग्राम पंचायत डूंगा के गोट गांव में गुरुवार 23 अक्टूबर को छठी समारोह के सामूहिक भोज के बाद फूड पाइजनिंग से पांच मासूम बच्चों की मौत हो गई. कई ग्रामीण और बच्चे गंभीर रूप से बीमार हैं.

इस घटना से गांव में शोक का माहौल है. जानकारी के अनुसार, छ_ी समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भोजन किया. कुछ ही घंटों के भीतर लोगों में उल्टी, दस्त, चक्कर आने के साथ ही बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई देने लगे.
दुर्गम क्षेत्र होने के कारण गंभीर रूप से बीमार लोगों को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाना काफी मुश्किल रहा. तब तक पांच बच्चों को मौत हो चुकी थी, कई अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गए. नारायणपुर जिला अस्पताल और भैरमगढ़ स्वास्थ्य केंद्र की टीमें तत्काल गोट गांव भेजी गईं.
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने बताया कि स्वास्थ्य अमला घटनास्थल पर उपचार कर रहा है. प्रारंभिक जांच में फूड पाइजनिंग को संभावित कारण बताया जा रहा है. भोजन के सैंपल फूड लैब में परीक्षण को भेजा गया है, ताकि वास्तविक कारण का पता लगाया जा सके. पांच बच्चों की मौत से गांव में मातम पसरा है. प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं. स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बीमार लोगों का इलाज कर रही हैं.
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
