मेष राशि: आज आप पूरे जोश में रहेंगे और कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी. खर्चे थोड़े बढ़ सकते हैं, लेकिन आमदनी में भी इजाफा होगा जिससे संतुलन बना रहेगा. पारिवारिक वातावरण सकारात्मक रहेगा और माता-पिता की तबीयत में सुधार दिखेगा. कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. जीवनसाथी के साथ यादगार पल बिताएंगे.

वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आ रहा है. परिवार के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. आर्थिक रूप से लाभ की संभावना है. हालांकि, भावनात्मक अस्थिरता परेशान कर सकती है, ऐसे में जीवनसाथी के साथ समय बिताना राहत देगा. कारोबार में सफलता के योग हैं.
मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है. किसी करीबी से कहासुनी होने की संभावना है, इसलिए सोच-समझकर बात करें. रोमांटिक जीवन में कुछ खास पल मिल सकते हैं. विवाहित जातकों को ऑफिस में किसी से अनावश्यक घनिष्ठता से बचना चाहिए. शाम को जीवनसाथी के साथ मधुर समय बीतेगा.
कर्क राशि: आर्थिक दृष्टि से आज आपके लिए लाभकारी दिन हो सकता है. हालांकि जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है, लेकिन दिन के अंत तक सब सामान्य हो जाएगा. कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा और आपकी रचनात्मकता सराही जाएगी. यात्रा से भी लाभ हो सकता है.
सिंह राशि: सेहत अच्छी बनी रहेगी, लेकिन धन के लेन-देन में सतर्कता जरूरी है. आज कोई नजदीकी व्यक्ति आपसे उधार मांग सकता है, जिससे बजट बिगड़ सकता है. यात्रा को टालना बेहतर होगा. प्रेम जीवन में मिठास रहेगी और व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे.
कन्या राशि: अपने जज़्बातों पर काबू रखें और परिवार के साथ समय बिताएं, जिससे मन शांत रहेगा. कारोबार में खुशखबरी मिल सकती है और मेहनत का अच्छा फल मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी.
तुला राशि: आज आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं. पारिवारिक मुद्दों को सुलझाने के लिए दिन उत्तम है. आप अपने करियर के लक्ष्यों की ओर धीमी लेकिन स्थिर गति से आगे बढ़ेंगे. वैवाहिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव संभव हैं.
वृश्चिक राशि: मानसिक तनाव से राहत मिलेगी, लेकिन आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है. निवेश से फिलहाल दूरी बनाए रखें. दांपत्य जीवन में खर्चों को लेकर खटास आ सकती है. बजट प्लानिंग करके चलें. प्रेम संबंध में थोड़ी निराशा हो सकती है, लेकिन दिन के अंत में मन हल्का लगेगा.
धनु राशि: आपको आज पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों जीवन की चुनौतियों का समाधान मिल सकता है. बचत शुरू करने का सही समय है. ऑफिस में वरिष्ठों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा. दोस्तों के साथ समय बिताकर मन हल्का होगा. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा.
मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन पारिवारिक मेल-मिलाप का है. सिंगल जातकों को कोई खास व्यक्ति मिल सकता है. घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और मनचाहे नतीजे मिल सकते हैं. दोस्तों से मिलने का समय भी निकालें.
कुंभ राशि: ऑफिस में कुछ अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन धैर्य और समझदारी से स्थितियों को संभाल पाएंगे. धन के मामले में सोच-समझकर निर्णय लें. घर में पैसों को लेकर चर्चा जरूरी हो सकती है. जल्दबाज़ी से बचें. आत्मबल मजबूत रहेगा और पार्टनर का सहयोग मिलेगा.
मीन राशि: आज का दिन खुशी से भरा होगा. जीवनसाथी के साथ कोई खूबसूरत लम्हा शेयर कर सकते हैं. व्यापार में लाभ मिलेगा. नौकरी में अच्छे अवसर मिल सकते हैं. छात्रों को खुद पर विश्वास बनाए रखना होगा — मेहनत का फल जरूर मिलेगा.
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
