छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अपने प्रेम को साबित करने के लिए एक युवक ने जहर खा लिया। युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया हुआ था और वहीं पर उसने प्रेमिका के कहने पर जहर खा लिया।

जहर खाने के बाद युवक की तबीयत खराब होने लगी, जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने शनिवार को कहा कि वह मामले की जांच कर रही है।
गर्लफ्रेंड के घर पर खाया जहर
दरअसल, कोरबा जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश सिंह ठाकुर ने बताया कि लेमरू थाना क्षेत्र के देवपहरी गांव के युवक कृष्ण कुमार पंडो (20) ने कथित तौर पर जहर खाकर कर जान दे दी है। नीतीश सिंह ठाकुर ने बताया कि कृष्ण कुमार पंडो ने 25 सितंबर को जहर खाया था, जिसे 27 सितंबर को कोरबा शहर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान 8 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। युवक के परिजनों का आरोप है कि युवक ने मौत से पहले उन्हें बताया था कि वह एक युवती से प्रेम करता था।
मामले की जांच कर रही पुलिस
युवक के परिजनों के मुताबिक जब युवती के परिजनों को दोनों के बीच प्रेम की जानकारी मिली तब उन्होंने युवक को करीब के गांव स्थित अपने घर में बुलाया और प्रेम साबित करने के लिए जहर पीने की बात कही। उनकी बातों में आकर युवक ने जहर का सेवन कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक ने एक युवती के परिवार के सदस्यों के कहने पर जहर खा लिया था। पुलिस युवक की मौत के कारण और सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
