छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में इस साल धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होगी. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnudev Sai) ने धान खरीदी की औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार सभी पात्र किसानों से धान खरीदेगी और किसी भी किसान को परेशान नहीं होने दिया जाएगा.

सभी किसानों का धान खरीदा जाएगा. हालांकि, इस साल कितना धान खरीदा जाएगा, उसका लक्ष्य तय नहीं किया गया है. वहीं, प्रदेश में देरा से घान खरीदी की शुरुआत होने पर कांग्रेस से विरोध जताया है.
विशेष निगरानी तंत्र बनाएगी सरकार
दरअसल, मुख्यमंत्री ने बुधवार को धान खरीदी की घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करेगी और खरीदी के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी तंत्र भी तैयार किया जाएगा. आपको बता दें कि पिछले वर्ष 2024-25 में राज्य सरकार ने एक करोड़ 49 लाख मीट्रिक टन धान की ऐतिहासिक खरीदी की थी, जिससे 27 लाख से अधिक किसानों को लाभ हुआ था. इस बार भी सरकार का लक्ष्य पिछले वर्ष से अधिक धान खरीदने का है.
एक नवंबर से शुरू की जाए धान खरीदी: कांग्रेस
वहीं, कांग्रेस ने सरकार के इस फैसले का विरोध करते हुए कहा है कि खरीदी की तारीख 15 नवंबर से करना किसानों के हित में नहीं है. कांग्रेस ने मांग की है कि धान खरीदी एक नवंबर से ही शुरू की जाए, ताकि प्रारंभिक कटाई करने वाले किसानों को नुकसान न झेलना पड़े. साथ ही कांग्रेस पार्टी ने धान की खरीदी ₹3286 प्रति क्विंटल की दर से करने की मांग की है. इसके साथ ही प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदने के लिए हा है. ताकि, किसानों को उत्पादन लागत और बाजार दर दोनों का उचित मुआवजा मिल सके.
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
