छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों में सप्लाई होने वाली एक और दवा अमानक पाई गई है। ओफ्लोक्सासिन-ऑर्निडाजोल कॉम्बिनेशन की दवा में फंगस लगने की शिकायत मिली थी। इसके बाद इसकी जांच कराई गई जिसमें फंगस की पुष्टि हो गई।

इसके बाद CGMSC ने पूरे प्रदेश में इसके इस्तेमाल पर तत्काल रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया है।
बता दें कि यह दवा डायरिया जैसी बीमारी में इस्तेमाल होती है। सीजीएमएससी को इसकी सप्लाई CMG बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड ने की थी जिसकी एक्सपायरी मई 2026 बताई गई है। सीजीएमएससी ने प्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज के सुपरिंटेंडेंट, सभी सिविल सर्जन और सीएमएचओ को पत्र लिखकर इस दवा के उपयोग पर तुरंत रोक लगाने को कहा है।
यह पहली बार नहीं है कि CGMSC सप्लाई की कोई दवा अमानक पाई गई है। इससे पहले भी कई दवाएं अमानक मिल चुकी हैं, जिन पर प्रतिबंध लगाया गया था।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
