छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। भांसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुंदेली गांव के पास झाड़ियों में एक युवती का नग्न अवस्था में शव बरामद किया गया है। मृतका की पहचान कुंदेली निवासी के रूप में हुई है।

युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या
जानकारी के अनुसार महिला भांसी से अपने गांव कुंदेली लौट रही थी, इसी दौरान रास्ते में उसकी हत्या कर दी गई। घटनास्थल से पुलिस को मृतका का मोबाइल फोन भी मिला है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई है। शव जिस हालत में बरामद हुआ है, उससे भी इस संभावना को बल मिलता है।
आसपास संदेहियों से की जा रही पूछताछ
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है । मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। आसपास के इलाकों में संदेहियों से पूछताछ की जा रही है और मोबाइल डाटा खंगाला जा रहा है । पुलिस का कहना है कि मामले का जल्द ही खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
