छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिसके चलते अगले पांच दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बिजली चमकने और मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक के छींटे पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए चेतावनी भी जारी की है, जिसमें एक-दो स्थानों पर भारी बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गई है।
बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 13 अगस्त, 2025 के आसपास बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य क्षेत्र में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह मौसमी सिस्टम छत्तीसगढ़ में मानसून को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा, जिससे राज्य में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होगी।
पिछले 24 घंटे का मौसम हाल
पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि कोरिया जिले के सोनहत में भारी बारिश हुई, जहां 7 सेंटीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 34.0° सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान पेण्ड्रा रोड में 20.4° सेल्सियस दर्ज किया गया।
रायपुर शहर के लिए स्थानीय पूर्वानुमान
राजधानी में रविवार को आकाश बादलों से घिरा रहेगा और एक-दो बार गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 33° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25° सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे खराब मौसम की स्थिति में सतर्क रहें।
ये रहा बिलासपुर का मौसम
सावन के अंतिम दिन भीग तपिश और उमस का प्रहार जारी रखा है। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक है। सुबह बादलों की मौजूदगी के बावजूद एक भी बूंद वर्षा नहीं हुई। नमी से भरी हवाओं और तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। कई इलाकों में बिजली कटौती ने उमस को और बढ़ा दिया।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
