बालोद ज़िले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ एक महिला ने अपने ससुर की हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने में उसका सहयोग एक युवक ने किया जो पेशे से संगीत शिक्षक बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतक के अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीणों ने उसके शरीर पर संदिग्ध चोट के निशान देखे। इससे उन्हें शक हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने जब मामले की गंभीरता से जांच शुरू की तो चौंकाने वाला सच सामने आया। जांच में पता चला कि बहु को एक युवक संगीत सिखाने के बहाने घर आता-जाता था। दोनों ने मिलकर ससुर की हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम भी दे डाला। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे कड़ाई से पूछताछ जारी है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- जल प्रदूषण मॉडल से छाईं अंशिका, विज्ञान मेले में बटोरी खूब वाहवाही… - August 6, 2026
- ‘शून्य मातृ-शिशु मृत्यु’ का लक्ष्य: कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने स्वास्थ्य सेवाओं पर दिखाई सख्ती… - August 6, 2026
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ में भव्य किसान गोष्ठी संपन्न..नॉमिनी गोल्ड कूपन लकी ड्रा के विजेता को मिली चमचमाती मोटरसाइकिल.. - August 6, 2026




