छत्तीसगढ़ में आज मानसून सत्र के दौरान सदन से ज्यादा हंगामा भूपेश बघेल के आवास पर देखने को मिला, जब ईडी की टीम ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य में कथित करोड़ों रुपये के शराब घोटाले की चल रही जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। बता दें कि इससे पहले ये जानकारी आई थी कि चैतन्य बघेल को ईडी ने हिरासत में लिया था।

न्यूज एजेंसी ANI ने अधिकारियों से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि चैतन्य को कथित शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया गया है। वहीं, गिरफ्तारी के बाद चैतन्य बघेल को रायपुर स्पेशल कोर्ट में पेश किया जा सकता है, साथ ही कस्टोडियल रिमांड की मांग की जा सकती है। फिलहाल ईडी दफ्तर के बार सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
बता दें कि कथित शराब घोटाला मामले में पहले ही छत्तीसगढ़ के पूर्व आबाकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी हो चुकी है और वो फिलहाल जेल में हैं। लखमा के खिलाफ एक्शन को लेकर निदेशालय की ओर से कहा गया था कि जांच में पहले पता चला कि अनवर ढेबर, अनिल टुटेजा और अन्य लोगों का शराब सिंडिकेट छत्तीसगढ़ राज्य में काम कर रहा था। इस घोटाले की रकम 2100 करोड़ रुपए से ज्यादा है।
गौरतलब है कि आज भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल का जन्मदिन है और आज ही ईडी की छापेमार कार्रवाई को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि ”जन्मदिन का जैसा तोहफ़ा मोदी और शाह जी देते हैं वैसा दुनिया के किसी लोकतंत्र में और कोई नहीं दे सकता। मेरे जन्मदिन पर दोनों परम आदरणीय नेताओं ने मेरे सलाहकार और दो ओएसडी के घरों पर ईडी भेजी थी। और अब मेरे बेटे चैतन्य के जन्मदिन पर मेरे घर पर ईडी की टीम छापामारी कर रही है। इन तोहफ़ों का धन्यवाद। ताउम्र याद रहेगा।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
