जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी बालमुकुंद राठौर ग्राम हल्का नंबर 19, धाराशिव पुटपुरा में पदस्थ है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी पटवारी ने जमीन दुरुस्ती एवं बटांकन के कार्य को लेकर ग्रामीण सतेन्द्र कुमार राठौर से 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। परेशान होकर सतेन्द्र ने इसकी शिकायत ACB से की।
शिकायत के आधार पर एसीबी ने कार्रवाई की योजना बनाई और शुक्रवार को जाल बिछाकर पटवारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ लिया। ACB की इस कार्रवाई से सरकारी महकमों में हड़कंप मच गया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- वृंदावन में राष्ट्रीय वैष्णव (च.सं.) संयुक्त महासम्मेलन-2027 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न - August 5, 2026
- भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल के नेतृत्व में संत रविदास कलश यात्रा का सारंगढ़ में हुआ भव्य स्वागत…कलगीडीपा, दानसरा व भारत माता चौक पर उमड़ी भीड़..खड़गेश्वरनाथ मंदिर में कलश हुआ स्थापित.. - August 5, 2026
- काजोल के करियर का सबसे मुश्किल रोल, विलेन बनकर बनाया था बड़ा रिकॉर्ड.. - August 5, 2026




