छत्तीसगढ़ के आरंग थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक महिला के साथ उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने पानी मांगने के बहाने पहले महिला के घर में प्रवेश किया और फिर सुनसान माहौल का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी बीते कुछ दिनों से महिला के घर की रेकी कर रहा था। घटना वाले दिन जैसे ही महिला का पति किसी काम से बाहर गया आरोपी ने मौका पाकर महिला को अकेली देख घर में घुसकर दुष्कर्म किया। वारदात के समय मोहल्ला भी सुनसान था जिसका आरोपी ने पूरा फायदा उठाया।
पीड़िता की शिकायत पर आरंग थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
