छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लड़कियों के अंडर गारमेंट्स चुराने वाला चोर अब पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने अंडर गारमेंट्स चोर सोमार साय कोरवा को मैनपाट के सुपलगा गांव से गिरफ्तार किया।

साथ ही चोरी किए गए अंडर गारमेंट्स को मैनपाट के कैंप नंबर 1 से बरामद किया गया। सीतापुर SDOP राजेंद्र मंडावी ने यह जानकारी दी है।

दरअसल, मैनपाट के रोपाखार में वेदांता स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के ट्रेनिंग सेंटर में करीब 40-45 लड़कियां हैं। ट्रेनिंग सेंटर में महिलाओं और युवतियों को सिलाई की ट्रेनिंग दी जाती है। प्रशिक्षाणार्थियों को रहने खाने तक व्यवस्था रहती है। लड़कियां नहाने के बाद कपड़े बाहर सुखाती थी। लगातार लड़कियों के अंडर गारमेंट्स चोरी हो रही थी, जिससे वह पिछले 2 साल से परेशान थी। शिकायत के बाद ट्रेनिंग सेंटर प्रबंधन ने CCTV कैमरे लगवाए।
17 मई की शाम अंडर गारमेंट्स चोर CCTV में कैद हो गया। CCTV फुटेज के आधार पर युवक की तलाश की गई। पुलिस ने अंडर गारमेंट्स चोर सोमार साय कोरवा को मैनपाट के सुपलगा गांव से गिरफ्तार किया। साथ ही चोरी किए गए अंडर गारमेंट्स को मैनपाट के कैंप नंबर 1 से बरामद किया गया। युवक ने खुलासा किया है कि वह शौकिया तौर पर महिलाओं और लड़कियों के अंडरवियर चुराता था। चोरी के बाद उसे इकट्ठा करता था।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
