दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भxडा फोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने चार महिला और दो पुरुषों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

बता दें कि, मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है जहां जयंती नगर में एक मकान में लंबे समय से सेक्स रैकेट की जानकारी मिल रही थी, जिसके बाद पुलिस ने आज इसका भांडा फोड़ किया। छापेमारी के दौरान मौके से चार महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। एएसपी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं।
वहीं पुलिस ने बताया कि, उन्हें इस रैकेट के बारे में कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
