छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने राजधानी के दो होटलों में दबिश देकर देह व्यापार में संलिप्त 11 युवतियों समेत 4 पुरुष को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवतियां पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। सभी के खिलाफ गंज थाना में पीटा एक्ट के तहत FIR दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

दरअसल, रायपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि रायपुर के नहरपुरा इलाके में स्थित आदित्य गेस्ट हाउस और फाफाडीह स्थित गगन ग्रांड होटल में देह व्यापार किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने दोनों होटलों में दबिश देकर देह व्यापार में संलिप्त 11 युवतियों समेत 4 पुरुष गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवतियां पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। इसके साथ ही दोनों होटल की दो महिला रिसेप्शनिस्ट को भी पकड़ा है। सभी के खिलाफ गंज थाना में पीटा एक्ट के तहत FIR दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने होटल मालिकों को भी आरोपी बनाया है।
- रात की गश्त में पुलिस की बड़ी कामयाबी: थाना प्रभारी ए.के. बेक की सतर्कता से 75 शीशी प्रतिबंधित कोडीन सिरप जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार… - June 18, 2026
- सारंगढ़:बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक, दरवाजा तोड़ने पर सामने आई दर्दनाक सच्चाई… - June 18, 2026
- विश्वास और विकास का महाकुंभ: जनकल्याण योजनाओं से जुड़ने उमड़े लोग, मंडी प्रांगण में लगा पंजीकरण शिविर… - June 18, 2026

