दुर्ग। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की एक महिला कांस्टेबल के आत्महत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान कांस्टेबल रमा के रूप में हुई है, जो वर्तमान में दुर्ग RPF पोस्ट में पदस्थ थीं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रमा मूलतः बिलासपुर की रहने वाली थीं।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कांस्टेबल रमा पिछले एक महीने से बीमार चल रही थीं और इस कारण उन्होंने छुट्टी ले रखी थी। आज शाम अचानक खबर आई कि उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और RPF के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे।
फिलहाल, आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं कांस्टेबल के शव का कल पंचनामा कर परिजनों को सौंपा जाएगा।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
