छत्तीसगढ़:बारात जाने की चल रही थी तैयारी, तभी दूल्हे को उठा ले गई पुलिस, महिला के साथ किया था ये कांड…
शादी, बस नाम सुनते ही चेहरे पर मुस्कान और दिल में हलचल सी होने लगती है। और जब बात दूल्हे की बारात की हो, मानो जश्न का अलग ही लेवल चल रहा हो। शादी सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि ज़िंदगी का सबसे बड़ा ‘इवेंट’ होता है, लेकिन क्या हो जब अपनी ही शादी के दिन जेल जाना पड़ जाए। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ से सामने आया है, जहां पुलिस ने एक SIB में पदस्थ प्रधान आरक्षक गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि SIB में पदस्थ प्रधान आरक्षक बहादुर सिंह मरावी की शादी हो रही थी। इसी दौरान बारात जाने से पहले पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला कवर्धा जिले का है। दरअसल, SIB में पदस्थ प्रधान आरक्षक बहादुर सिंह मरावी की शादी हो रही थी। घर में शादी को लेकर काफी उत्साह था और आज बारात जाने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच अचानक पुलिस की एंट्री हो गई और दूल्हा को गिरफ्तार कर लिया। ये नजारा देख पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। शादी में आए मेहमानों के मन में एक ही सवाल है कि आखिर दूल्हे की कासूर क्या थी? आइए जानते हैं पूरा मामला।
दरअसल, आरोपी दूल्हा और SIB में पदस्थ प्रधान आरक्षक नौकरी लगाने के नाम पर कई लोगों से ठगी किया था। बताया जा रहा है कि एक महिला से 6 लाख की ठगी की था और उसके साथ दुष्कर्म भी किया था और पहली पत्नी को बिना तलाक दिए शादी कर रहा था।
यही नहीं, एक दिन पहले ही उसके खिलाफ तीन गोपनीय सैनिकों को पुलिस की फर्जी नियुक्ति आदेश देने की दूसरी FIR दर्ज की गई थी। पुलिस को जैसे ही आरोपी की लोकेशन की जानकारी मिली, टीम ने बिना देरी किए मौके पर पहुंचकर मंडप से ही आरोपी बहादुर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस मामले में कवर्धा एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड में भेज दिया गया है।
- तिलक पर कथित टिप्पणी से स्कूल में विवाद, परिजनों ने जांच की मांग.. - March 14, 2026
- गौधाम योजना की शुरुआत, सालर-सहसपानी गौधाम का वर्चुअल शुभारंभ… - March 14, 2026
- कलेक्टर का औचक निरीक्षण, अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश… - March 14, 2026
