रविवार को भानुप्रतापपुर शहर में जमकर हंगामा हुआ। एक मुस्लिम युवक ने एक हिंदू युवती से शादी झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा और जब युवती गर्भवती हुई तो युवक ने लड़की का दो बार गर्भपात करा दिया।

इस बात की भनक हिंदू संगठन से जुड़े लोगों को लग गई और उन्होंने मुख्य चौक पर युवक की बुरी तरह पिटाई कर दी।
हिंदू संगठन के लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर चप्पल का माला पहना दिया। मिली जानकारी अनुसार भानुप्रतापपुर नगर में मुस्लिम युवक रुखसार, क्रेन और कांकेर रोड़ पर कैफे का संचालन करता है। आरोपी का नाम असलम खान बताया जा रहा है। आरोपी ने एक हिन्दू युवती को अपने कैफे में काम करने के लिए रखा था और शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा।
जब युवती गर्भवती हुई तो आरोपी ने लगातार दो बार युवती का गर्भपात करा दिया। युवती फिर तीसरी बार गर्भवती हुई तो आरोपी द्वारा फिर गर्भपात कराने के लिए युवती के ऊपर दबाव बनाया जा रहा था। पीड़िता परेशान हो गई और इसकी जानकारी भानुप्रतापपुर के हिंदू संगठन के लोगों को दे दी।
जिसके बाद रविवार को बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोगों ने युवक को पकड़कर जमकर मारपीट की और चप्पल का माला पहना दिया। इसके बाद उसे फिर लेजाकर युवती की ओर से रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने पीड़िता का बयान लेकर रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
पहले से ही शादीशुदा है आरोपी
मिली जानकारी के अनुसार असलम पहले से ही शादीशुदा है और उसके कैफे में काम करने वाली युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था। हिंदू संगठन के लोगों का कहना है कि यह स्वीकार नहीं किया जाएगा कि हमारी हिंदू लड़की को आप फंसाकर इस तरह के घटना को अंजाम दे और हम लोग हाथ पर हाथ रखकर देखते रह जाए। उन्होंने कहा पुलिस ने आश्वासन दिया है कि रिपोर्ट दर्ज किया गया है और आरोपी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026
- क्या सरसों का तेल, नमक और लौंग से दूर हो जाएगा दातों का पीलापन दूर? एक्सपर्ट से जानें वायरल दावे का सच… - June 14, 2026
- इम्तियाज और कंगना की फिल्म पर भारी पड़ी हॉंटेड 3D, बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों से की ज्यादा कमाई… - June 14, 2026

