अम्बिकापुर में एक ऐसा मामला सामने आया, जहां एक 35 वर्षीय युवा की मौत हार्ट अटैक से हो गई। युवक की मौत उस समय हुई जब वह अपनी स्कूटी में चाबी लगा कर गाड़ी में सवार होने की तैयारी कर रहा था। इस दुखद घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

सीसीटीवी के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बेहद ही तंदुरुस्त दिख रहे युवक ने कुछ ही मिनटों में ही दम तोड़ दिया। दरसअल नावापारा इलाके के रहने वाले इंद्रजीत सिंह बाबरा व्यवसायी थे, जिनकी उम्र करीब 35 वर्ष थी। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे इंद्रजीत सिंह कहीं काम से गए हुए थे और शहर के संगम चौक में रुके हुए थे।
जब वो वापस निकलने के लिए गाड़ी में चाभी लगा रहे थे, तभी उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया और वो तुरंत ही जमीन पर गिर गए। वहीं आसपास से गुजर रहे लोगों ने इस घटना पर कोई ध्यान नहीं दिया। मगर जब लोगों का ध्यान इधर गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने इंद्रजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृतक का परिवार बेहद सदमे में है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
