गरियाबंद. छुरा विकासखंड में बीते दिनों एक गर्भवती महिला की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है. परिजनों ने गर्भवती महिला की मौत के पीछे डॉक्टर की लापरवाही और व्यवस्था पर आरोप लगाए हैं.

वहीं स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों ने दावा किया है कि महिला की हीमोटिप के कारण हुई है.
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि महिला बेहोशी की हालत में भर्ती कराई गई थी लेकिन प्रारंभिक जांच की गई तब तक उनकी मृत्यु हो गई थी. महिला के शार्ट पीएम में ब्लू स्क्वाड पाए गए हैं. यानी महिला के शरीर में अंदरूनी चोट के निशान मिले है.
गर्भवती महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग के मेमो और परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस पीएम रिपोर्ट और मिश्रा परीक्षण का इंतजार कर रही है, पीएम रिपोर्ट के बाद ही पुलिस मामले में आगे कार्रवाई करेगी. सूत्रों ने बताया कि फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर स्वास्थ्य विभाग के तात्कालिक पदस्थअधिकारी कर्मचारियों से तथा महिला के परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है.
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
