छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल से एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि, सेंट्रल जेल में बड़ी मात्रा शराब और गांजा मिली है। बता दें कि, बीते शनिवार 5 बड़े प्लास्टिक डब्बों में लगभग 25 लीटर महंगी शराब और 12 किलो गांजा मिलने की खबर सामने आई है।

मामले की जानकारी सामने आने पर जेल सुप्रिटेंडेंट ने दोपहर 2 से 4 बजे तक आलार्म कराया था। मिली जानकारी के मुताबिक, छोटी गोल से शराब और गांजा बरामद हुई है। बता दें कि, छोटी गोल में महादेव सट्टा ऐप के आरोपियों को रखा जाता है। बताया जा रहा है कि, जो शराब घोटाला, महादेव सट्टा घोटाला जैसे VIP मरीज होते हैं उन्हे इलाज के लिए भेजा गया था। तबीयत ज्यादा खराब होने के चलते एंबुलेंस को अंदर तक लाया जाता हैष आशंका है कि, इसी माध्यम से जेल में शराब और गांजा पहुंचा है।
इधर, गुरुवार को सुबह और शाम जेल की बड़ी गोल में चाकूबाजी की दो वारदात होने की भी सूचना मिली थी। जेल के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। बता दें कि, नशे की बरामदगी के बाद असिस्टेंट जेलर पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इस मामले में जेल के अधिकारी अधिकृत बयान नहीं दे रहे हैं।
- एसपी सुशील शर्मा की सख्ती, थाना प्रभारी शिव कुमार धारी की अगुवाई में बड़ी सफलता: 9.295 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार… - August 4, 2026
- 5 अगस्त आखिरी मौका: खेल पुरस्कारों के लिए तुरंत करें आवेदन… - August 4, 2026
- सारंगढ़:थाना प्रभारी प्रमोद यादव की सटीक रणनीति, फरार ठग आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे…. - August 4, 2026




