जिले में चांपा पुलिस और साइबर सेल ने सट्टेबाजी मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी के पास से 1 लाख रुपए कैश और दो मोबाइल बरामद किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, विजय केसर और प्रकाश देवांगन आज आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मैच में ऑनलाइन सट्टा खेला रहे थे. दोनों आरोपी भालेराय मैदान चांपा में बैठकर दांव लगवा रहे थे. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को सट्टा संचालित करते रंगे हाथों दबोचा. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- एसपी सुशील शर्मा की सख्ती, थाना प्रभारी शिव कुमार धारी की अगुवाई में बड़ी सफलता: 9.295 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार… - August 4, 2026
- 5 अगस्त आखिरी मौका: खेल पुरस्कारों के लिए तुरंत करें आवेदन… - August 4, 2026
- सारंगढ़:थाना प्रभारी प्रमोद यादव की सटीक रणनीति, फरार ठग आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे…. - August 4, 2026




