बलौदाबाजार। पश्चिमी संस्कृति के त्योहार अब गांवों और छोटे कस्बों में भी अपनी जगह बना रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कोसमंदी गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई।

यहां वैलेंटाइन डे मनाने के लिए चार युवकों और एक नाबालिग ने मिलकर 40 कट्टा धान चोरी कर लिया।

पूरी घटना 13 फरवरी की रात की है। धान पलारी तहसील के ग्राम कोसमंदी खरीदी केंद्र में रखा गया था, जिसे आधी रात के बाद चोरों ने मोटरसाइकिल से ले जाकर ग्राम अमेरा के पटेल किराना स्टोर में बेच दिया।
किराना दुकान में मिले धान के बोरे
जब समिति प्रभारी संतोष कुमार यादव दूसरे दिन सुबह मंडी पहुंचा तो उसे मंडी के कुछ दूर धान के 5 कट्टे पड़े मिले। चोरी की शंका पर उसने उसने छानबीन शुरू की तो, मंडी से करीब चार किलोमीटर दूर ग्राम अमेरा के किराना दुकान संचालक के यहां उन्हें मंडी के बोरों में रखा हुआ धान मिला।
वैलेंटाइन डे पर करनी थी पार्टी
पहचान होने के बाद उन्होंने तुरंत अपने उच्च अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद पलारी पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और एक मोटर सायकल जप्त कर नाबालिग सहित पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि, उन्होंने वैलेंटाइन डे के दिन पार्टी करने के लिए धान चोरी की थी।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
