छत्तीसगढ़ में आज नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ। जनता ने अपने नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों को चुनने के लिए मतदान किया है। सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हुई थी, जिसमें मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं मतदान के दौरान कई जगह से EVM खराब होने से मतदान प्रभावित होने की ख़बरें सामने आई, तो कहीं से हल्की गहमा गहमी की खबरें भी सामने आई। वहीं अब न्यायधानी बिलासपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

मारपीट का वीडियो आया सामने

दरअसल, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में भाजपा प्रत्याशी और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को जमकर पीटा है। इस पूरी घटना का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि, यह पूरा मामला शहीद विनोद चौबे नगर वार्ड क्रमांक 32 का है। यह पूरा विवाद फर्जी वोटिंग को लेकर हुआ है।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
