कोरबा। कोरबा में शादी समारोह के दौरान एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई। ब्राह्मण भवन में विवाह कार्यक्रम चल रहा था तभी एक अज्ञात युवक नशे की हालत में कार्यक्रम पर पहुंचा, अगले दिन सुबह भवन की दीवार के पास युवक का शव पड़ा मिला।

मानिकपुर चौकी क्षेत्र के हेलीपैड मुख्य मार्ग स्थित भवन में शनिवार शाम को हल्दी रस्म चल रहा था, तभी की यह घटना है। मृतक की पहचान मुदापार निवासी अभिषेक श्रीवास (26) के रूप में हुई, जो टेंट हाउस में मजदूर के रूप में काम करता था।
शाम के समय युवक नशे में शादी में गया, वहां मौजूद लोगों ने उसे मेहमान समझकर ध्यान नहीं दिया। युवक ने वहां खाना खाया और रात भर भवन परिसर में घूमता रहा। रविवार सुबह जब लोग उठे, तो भवन की दीवार के पास युवक का शव पड़ा मिला। शुरू में लोगों को लगा कि वह नशे में सो रहा है, लेकिन जब काफी देर तक नहीं उठा तो जांच की गई और उसकी मृत्यु की पुष्टि हुई। मृतक के भाई ने बताया कि अभिषेक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और शनिवार शाम से घर से लापता था। मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल के नेतृत्व में पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाया गया है और सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों इस घटना से सदमे में हैं।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
