छत्तीसगढ़ में चुनावी जीत-हार के लिए तंत्र-मंत्र!.. श्मशान घाट में काले कपड़े में कर रहे थे ये काम, हुआ जमकर बवाल…
रायपुर: चुनावों में जीत-हार को लेकर अब तक पैसे के लेन-देन और आपराधिक घटनाओं की खबरें सामने आती रही हैं। कई बार राजनीतिक रंजिश के कारण हिंसा, झगड़े और यहां तक कि हत्याएं भी होती हैं। लेकिन इस बार मामला कुछ अलग है। रायपुर में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसमें चुनावी सफलता पाने के लिए तंत्र-मंत्र का सहारा लेने का आरोप लगा है। इस खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
श्मशान में तंत्र साधना का आरोप
यह मामला रायपुर के वार्ड क्रमांक 50 (विद्याचरण शुक्ल वार्ड) का है। बताया जा रहा है कि देर रात श्मशान घाट में दो लोग काले कपड़े पहनकर पूजा-पाठ कर रहे थे। स्थानीय लोगों को जब इस बात की भनक लगी, तो वहां हंगामा मच गया।
स्थानीय लोगों ने पकड़ा
भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया। आरोप है कि ये लोग वार्ड चुनाव को प्रभावित करने के लिए तंत्र-मंत्र कर रहे थे। इस घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा तेज हो गई और राजनीति भी गरमा गई है। अब देखना यह है कि इस मामले की जांच में क्या सच सामने आता है और क्या चुनावों में अंधविश्वास का ऐसा खेल वाकई असर डाल सकता है?
- प्रदेश साहू संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, सारंगढ़ के पुरुषोत्तम साहू को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी… - March 9, 2026
- संस्कृत शिक्षा अनिवार्य कराने संस्कृत शिक्षक संघ ने उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा… - March 9, 2026
- आस्था और परंपरा का पर्व बांसोड़ा : अग्रवाल समाज ने श्रद्धा से मनाई शीतला सप्तमी… - March 9, 2026
