केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी 6 फरवरी को छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। इस दौरान वे डोंगरगढ़ स्थित प्रसिद्ध मां बमलेश्वरी मंदिर में दर्शन करेंगे। मां बमलेश्वरी के दर्शन को लेकर इलाके में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।

आचार्य विद्यासागर जी महाराज की पहली पुण्यतिथि पर होंगे शामिल
गृह मंत्री अमित शाह डोंगरगढ़ दौरे के दौरान आचार्य विद्यासागर जी महाराज की पहली पुण्यतिथि कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। इस अवसर पर कई धार्मिक और समाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
चंद्रगिरि तीर्थ में होगा विशेष कार्यक्रम
अमित शाह डोंगरगढ़ में स्थित चंद्रगिरि तीर्थ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इस धार्मिक स्थल पर श्रद्धालु हर साल बड़ी संख्या में आते हैं, और आज का कार्यक्रम खास होगा।
यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गृह मंत्री की यात्रा के दौरान डोंगरगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि यात्रा शांतिपूर्वक और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
