धमतरी में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना हुई है। एक युवक को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में एक युवती के वीडियो पर कमेंट करना भारी पड़ गया। कमेंट करने वाले एक युवक को पांच बदमाशों ने मिलकर पहले तो जमकर मारपीट की, इससे जी नहीं भरा तो युवक के छाती और पेट में धार दार चाकू से हमला कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की बहन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक रील बनाकर वीडियो अपलोड किया था। जिस पर आमदी निवासी सागर कुमार ने ”ऐसा क्या” कमेंट कर दिया। इस कमेंट ने युवती के भाई ने देखा और आग बबूला हो गया। जिसके बाद आरोपी ने अपने चार दोस्तों के साथ सागर कुमार को फोन करके बुलाया और जमकर पिटाई कर दिया। इतने पर भी जब उसका दिल नहीं भरा तो वहीं युवक के छाती व गला और पेट पर धार दार चाकू से प्राणघातक हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। और मौके से फरार हो गया।
घायल हालत में ही युवक ने किसी तरह अपने परिजनों को फोन करके घटना स्थल बुलाया। जिसके बाद परिजनों ने जिला अस्पताल में युवक को भर्ती कराया। हालत गंभीर होने की वजह से शहर के एक निजी अस्पताल में रिफर कर दिया गया। जहां घायल युवक का आईसीयू में उपचार चल रहा है।
बहरहाल, अर्जुनी थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वही एक युवक को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ कर रही है। पुलिस अब आगे की कार्यवाही में जुट गई है। लेकिन इस घटना ने यह साबित कर दिया है कि सोशल मीडिया में अब आपको कमेंट करना भी भारी पड़ सकता है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
