छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के एक स्कूल में 28 लाख रुपये से ज्यादा का गबन हो गया. मामला सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चरचा से सामने आया है. जिसके बाद विद्यालय के पूर्व अकाउंटेंट अभिजीत प्रधान को गिरफ्तार किया गया है.

जानकारी के अनुसार, 9 दिसंबर 2024 को विद्यालय की बाल शिक्षा समिति के कोषाध्यक्ष रामसागर सिंह ने थाना चरचा में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने कहा कि अभिजीत प्रधान 2018 से 2023 तक स्कूल में अकाउंटेंट, लिपिक और कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम कर रहा था. इस दौरान उसने स्कूल से फीस वसूल की और उसमें से 28,08,490 रुपये का गबन कर दिया. आरोप है कि उसने रसीद बुक का गलत तरीके से इस्तेमाल किया और छात्रों से मिली फीस की रकम को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया है.
पुलिस ने की छानबीन तो हुआ खुलासा
शिकायत के बाद थाना प्रभारी ने पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार को जानकारी दी जिन्होंने जल्द से जल्द कार्रवाई करने के लिए कहा. पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया. पुलिस की छानबीन में खुलास हुआ कि अभिजीत ने फीस में धोखाधड़ी की और उस पैसे का गलत इस्तेमाल किया. खुलासा होने के बाद पुलिस ने उसे उसके रूपनगर वाले घर से गिरफ्तार किया.
गबन के पैसों से खरीदी बाइक जब्त
पुलिस ने आरोपी से वह मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किया जो उसने गबन की राशि से खरीदी थी. मामले में थाना प्रभारी प्रमोद पांडे ने कहा कि आरोपी के साथ और भी लोग शामिल हो सकते हैं… इसकी भी तहकीकात की जा रही है. पुलिस का कहना है कि इस मामले की पूरी जांच की जा रही रही है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
