छत्तीसगढ़ के जशपुर से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर जब एक पति अपनी पत्नी के साथ रेप की एफआईआर कराने थाने पहुंचता है तो उससे रिश्वत मांगी जाती है. अब आप सोच रहे होंगे इसमें हैरानी की बात क्या है.

दरअसल पुलिस द्वारा पति से रिश्वत में कैश और मुर्गे की मांग की जाती है.
एसपी से की शिकायत
दरअसल शख्स ने एसपी से इस बात की शिकायत करते हुए मामले को उजागर किया है. पीड़ित ने शिकायत पत्र में लिखा कि 2 दिसंबर को उसकी पत्नी के साथ रेप हुआ था. जब वह इसकी शिकायत करने के लिए पत्नी के साथ पंडरापाठ चौकी पहुंचा तो चौकी प्रभारी ने उससे 5 हजार रुपए नकद और एक मुर्गे की मांग की.
600 का दिया मुर्गा
इतना ही नहीं पीड़ित का कहना कि उसने चौकी प्रभारी को पैसा दे भी दिया. दूरसे दिन पीड़ित ने एक 600 रुपये का मुर्गा भी चौकी प्रभारी को दिया. पीड़ित का कहना है कि वह गरीब है और चौकी प्रभारी के कहने पर उसने अपनी जमीन को बंधक रखकर 10 हजार रुपए लिए थे. जिसमें से 9 हजार रुपए खर्च हो चुके हैं. अब पीड़ित चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की मांग कर रहा है.
जांच हो गई शुरू
इस पूरे मामले पर एसपी शशि मोहन सिंह का कहना है कि पीड़ित किसी के बहकावे में आकर यह शिकायत कर रहा है. हांलाकि जांच के आदेश दे दिए गए है. कुछ दिनों में हकीकत सामने आ जाएंगी.
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
