धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुसाइड से पहले युवक लिनेश साहू ने पहले अपना व्हाट्सएप स्टेटस अपडेट किया, फिर फांसी लगा ली.

स्टेटस में पत्नी और ससुराल पक्ष द्वारा धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया गया है. यह मामला पोटियाडीह गांव का है.
मृतक लिनेश ने ससुराल पक्ष पर हिंदू से ईसाई धर्म में जाने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है. घटना की सूचना मिलते ही अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही.
डीएसपी नेहा पवार ने बताया कि ग्राम पोटियाडीह, थाना अर्जुनी के लिनेश साहू ने आत्महत्या की है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके अलावा व्हाटअप स्टेट्स के संबंध में भी पुलिस जांच कर रही है.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
