साइबर ठगों के हौसले इतने बुलंद होते जा रहे हैं कि वे अब पुलिस अधिकारियों को भी लगातार शिकार बनाने का प्रयास कर रहे हैं। कुछ दिन पहले इंदौर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया को साइबर ठगों ने पुलिसकर्मी बनकर धमकाया था और आज इंदौर के परदेशीपुरा टीआई पंकज द्विवेदी को भी साइबर ठगों का वॉट्सऐप कॉल आया।

समय रहते टीआई सचेत हो गए और उन्होंने एक सिपाही से फोन की वीडियो रिकार्डिंग भी करवाई।
खुद को अधिकारी बता रहा था ठग
टीआई पंकज द्विवेदी को 28 नवंबर को वॉट्सऐप कॉल आया था। जिसमें ठग ने खुद को अफसर बताया और टीआई से उनका पहले नाम पूछा। इसके बाद उसने बेटे संस्कार द्विवेदी को लेकर जानकारी ली। इसके बाद कहा कि उससे बात कराओ। टीआई ने इंकार कर दिया और कहां कि इस तरह के बहुत कॉल आते हैं। अब टीआई ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कहा कि ऐसे कॉल से सचेत रहना चाहिए।
बातचीत में समझा ठग का फोन है
परदेशीपुरा टीआई पंकज द्विवेदी को 28 नवंबर को एक वॉट्सऐप कॉल आया था। डीपी में पुलिस वर्दी में एक शख्स की तस्वीर लगी थी। साइबर ठग ने फोन करके कहा मैं इटेलिजेंस से बात कर रहा हूं। पकंज द्विवेदी बात कर रहे हैं। टीआई ने कहा हां बताइए क्या काम है। इस पर साइबर ठग ने पूछा कि ये संस्कार द्विवेदी कौन है। टीआई ने बताया कि वह मेरा बेटा है। आपको क्या काम है। साइबर ठग ने कहा कि आपका बेटा स्टडी कर रहा है, या वर्किंग है। वह अब कहां है। टीआई बोले वह घर पर है। इस पर साइबर ठग ने कहा कि मुझे जरूरी बात करना है आप तुरंत उससे मेरी बात करवाओ। इतना सुनते ही टीआई समझ गए कि यह कोई साइबर ठग है। टीआई ने कहा कि मुझे कोई बात कराने की जरूरत नहीं है। मुझे ऐसे बहुत से कॉल आते हैं। इसके बाद कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया।
हेल्पलाइन याद रखें
आपके साथ किसी भी प्रकार की ऑनलाइन की धोखाधड़ी होने पर तत्काल क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा संचालित साइबर हेल्पलाइन नं. 704912-4445, 1930/NCRP पोर्टल, आदि माध्यमों से शिकायत करें।
- 15 अगस्त की तैयारियों पर कलेक्टर सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश… - August 4, 2026
- मां का दूध है शिशु का अमृत, स्तनपान सप्ताह में माताओं को दिया गया स्वास्थ्य का संदेश… - August 4, 2026
- ‘बिहान’ की राखियों की धूम: एक दिन में ₹13,420 की बिक्री, महिलाओं के हुनर को मिला सम्मान… - August 4, 2026




