दुर्ग। दुर्ग में पत्नी ने पति की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि, पति आए दिन शराब पीकर झगड़ा करता था। शनिवार की रात भी इसी बात पर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर महिला ने हथौड़े से पति के सिर पर हमला कर दिया।

हमले में पति की मौके पर मौत हो गई। महिला रातभर लाश के पास ही बैठी रही। इसके बाद खुद सुबह थाने पहुंचकर उसने सरेंडर कर दिया। घटना नवई थाना इलाके की है। नेवई थाना प्रभारी आनंद शुक्ला ने बताया कि, गजेंद्र साहू (27 साल) पेशे से ट्रक ड्राइवर था। वो शराब पीने का भी आदी था। उसकी शादी 8 साल पहले राजनांदगांव के छुरिया निवासी नेमा साहू (24 साल) से हुई थी। शादी के बाद से ही गजेंद्र शराब पीकर उससे विवाद करता था।
बताया जा रहा है कि, शादी के बाद दोनों की एक बेटी और बेटा भी है। इसके बाद भी गजेंद्र ने शराब पीने की आदत नहीं छोड़ी। शनिवार देर रात वो शराब पीकर घर पहुंचा। रात 3 बजे नेमा अपने बच्चों के साथ सोई थी। इसी दौरान गजेंद्र उससे गाली गलौज करने लगा। इस पर नेमा को काफी गुस्सा आ गया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि नेमा ने कमरे में रखे हथौड़े से गजेंद्र के सिर पर वार कर दिया। नेमा सुबह तक घर में शव के साथ रही। रविवार सुबह वो थाने पहुंची और खुद को सरेंडर करते हुए बताया कि, उसने अपने पति को जान से मार दिया है। सरेंडर के दौरान नेमा का बयान सुनते ही थाना प्रभारी, एएसपी सिटी सुखुनंदन राठौर, सीएसपी भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी मौके पर पहुंचे। उनके साथ फोरेंसिक की टीम भी पहुंची। कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो गजेंद्र की लाश पड़ी थी। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में परिजनों से पूछताछ कर रही है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
