लखनपुर। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चुकनडांड बरपारा में किशोरी ने प्रेमी के घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से व्यथित प्रेमी ने भी कीटनाशक का सेवन कर लिया। प्रेमी को लखनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।

जानकारी के मुताबिक कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी का चुकनडांड बरपारा के आभास मिंज (20) से प्रेम संबंध था। प्रेमिका कई महीनों से वह अपनी मौसी के साथ अंबिकापुर में निवास कर रही थी। घरेलू विवाद होने पर किशोरी अपने प्रेमी के घर चुकनडांड बरपारा आ गई। उस दौरान प्रेमी की मां भी घर पर ही थी।
उसने बेटे को समझाइश दी कि किशोरी अभी नाबालिग है, इसलिए उसे उसके घर पहुंचा दे। यह बोलकर प्रेमी की मां किसी कार्य से ग्राम लोशगा चली गई। घरवालों से विवाद के बाद निकली प्रेमिका ने प्रेमी के घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षुब्ध प्रेमी ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी स्वजन को होने पर तत्काल उपचार हेतु युवक को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसका उपचार जारी है। युवक की हालत ठीक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही प्रेमिका के स्वजन और लखनपुर गुरुवार की सुबह ग्राम चुकनडांड बरपारा पहुंचे। यहां पंचनामा के बाद लखनपुर में उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। प्रेमिका के शव को उसके स्वजन को सौंप दिया गया है। प्रकरण की जांच लखनपुर पुलिस कर रही है। प्रेमिका ने फांसी क्यों लगाई यह स्पष्ट नहीं है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
